Minimum Wages in Bihar April 2024 मजदूरों के मंहगाई भत्ता में वृद्धि?

WorkerVoice.in
2 min readApr 22, 2024

--

बिहार सरकार के द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों के Minimum Wages in Bihar April 2024 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके बाद राज्य में काम करने वाले मजदुर/प्राइवेट कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जाएगी। आइये जानते हैं कि इससे किसको कितना लाभ मिलेगा?

Minimum Wages in Bihar April 2024

श्री राजीव रंजन, संयुक्त सचिव ने राज्यपाल के आदेश से 14 मार्च 2024 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 (1948 का 11) की धारा -5 के साथ वर्णित उक्त अधिनियम की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल के आदेश से मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो कि बिहार राज्य में स्थित 69 नियोजित इकाइयों में 1 अप्रैल 2024 से लागु होगा, जो कि इस प्रकार से है-

Last update on 2024–04–21 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

बिहार न्यूनतम मजदूरी 1 अप्रैल 2024

बिहार न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2024 को उपरोक्त टेबल के माध्यम से बताया गया है। जिसमें आपको 1 अक्टूबर 2023 के न्यूनतम वेतन दर में 1 अप्रैल 2024 के मंहगाई भत्ता को जोड़ा गया है। जिसके बाद आपके बिहार न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024 का कुल दर दर्शाया गया है।

Minimum Wages दर से भुगतान नहीं किया?

अगर आपको 1 अप्रैल 2024 से उपरोक्त Minimum Wages दर से भुगतान नहीं किया जाता है। ऐसे में आप हमारे पोस्ट के अंत में न्यूनतम वेतन मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन का कॉपी डाउनलोड कर अपने कंपनी/मालिक से लिखित मांग करेंगे। जिसके 15 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर अपने एरिया के लेबर कमिश्नर सेंट्रल के ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

केंद्रीय न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024

अगर आप बिहार राज्य में स्थित सेन्ट्रल गवर्नमेंट के विभाग/मंत्रालय के अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सैलरी सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024 के दर से मिलना चाहिए। जिसकी जानकारी हमने अपने ब्लॉग के माध्यम से हाल ही में दी है। अगर इसके अलावा इससे जुड़ा कोई भी सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।

Notification PDF यह भी पढ़ें-

Originally published at https://www.workervoice.in on April 22, 2024.

--

--

No responses yet